संकुल केंद्र मखदूमपुर में खेल महाकुंभ का जोश चरम पर, अंडर-19 की सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न
![]()
संकुल केंद्र मखदूमपुर में खेल महाकुंभ का जोश चरम पर, अंडर-19 की सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न
Tahalka1news
रुड़की । संकुल केंद्र मखदूमपुर में आयोजित खेल महाकुंभ खेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिन अंडर-19 वर्ग की सभी खेल प्रतियोगिताएं उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सकुशल संपन्न हो गईं। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
खेल आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न खेल इवेंट्स में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजकों का मन मोह लिया। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा खेल आयोजन संचालन मास्टर मासूम अली ने किया है।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर के प्रबंधक महोदय डॉ. विजय कुमार प्रधान जी एवं प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार आर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।
आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया तथा खेल महाकुंभ को युवाओं की प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच बताया गया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार