ऑपरेशन कालनेमी” के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ‘बेहरूपी बाबा’ गिरफ्तार
![]()
“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ‘बेहरूपी बाबा’ गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर । मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि सोमवार को दरगाह व पिरान कलियर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 20 ऐसे भेषधारी बाबाओं को गिरफ्तार किया, जो तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहे थे। सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, ये सभी संदिग्ध देश के विभिन्न राज्यों — उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली — के रहने वाले हैं। ये लोग धार्मिक स्थल पर भीड़ देखकर खुद को ‘सिद्ध बाबा’ या ‘तांत्रिक’ बताकर श्रद्धालुओं को आकर्षित करते थे। इससे मौके पर अफवाह फैलने और भीड़ के उग्र होने की संभावना थी।
कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। टीम में व0उ0नि0 बबलू चौहान, हे0का0 सोनू कुमार, हे0का0 रविन्द्र बालियान, हो0गा0 अकित कुमार, पीआडी मुनेश कुमार, पीआडी पप्पू कुमार और म0हो0गा0 मोहिनी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार