‘स्पा’ की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,युवक-युवती गिरफ्तार
![]()
‘स्पा’ की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,युवक-युवती गिरफ्तार
tahalka1news
वाराणसी । वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक बार फिर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक अपार्टमेंट में चल रहे इस अवैध कारोबार पर छापा मारकर संचालक, संचालिका सहित एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है।
सारनाथ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में स्थित स्पा सेंटर में मसाज की सुविधा के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह के निर्देशन और थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने सुनियोजित तरीके से उक्त अपार्टमेंट के स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में और अनैतिक कार्य करते हुए स्पा सेंटर के संचालक, संचालिका के साथ एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन के तरीके का पता लगाया जा सके।
एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से यह अवैध धंधा चल रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबारों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत