ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन:बहादराबाद पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर,30 ग्राम स्मैक बरामद;एक महीने में चार गिरफ्तार
![]()
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन:बहादराबाद पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर,30 ग्राम स्मैक बरामद;एक महीने में चार गिरफ्तार
tahalka1news
बहादराबाद। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने की दिशा में एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों के तहत, थाना बहादराबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अपनी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में, 09 अक्टूबर 2025 को चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को 30 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 09.10.2025 को मुस्तफाबाद रोड, बहादराबाद पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्त रहमान पुत्र इरशाद (निवासी ग्राम रणसूरा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक और बिक्री में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
हालांकि, रहमान का साथी, जालुन अली पुत्र सलीम (निवासी उपरोक्त), पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त रहमान को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि फरार अभियुक्त जालुन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस की रडार पर अन्य तस्कर
बहादराबाद पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ पिछले एक माह में यह चौथी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महीने के भीतर कुल 04 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि स्मैक तस्करी में वांछित कई अन्य तस्कर भी बहादराबाद पुलिस की रडार पर हैं, जिनके विरुद्ध जल्द ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस टीम में बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्म, वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, चौकी प्रभारी कस्बा उप निरीक्षक अमित नौटियाल, कांस्टेबल अंकित कांस्टेबल अवनेश राणा आदि शामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार