दरगाह शरीफ में छोटी रोशनी तीन दिन तक जायरीन पर बरसेगा रूहानी फ़ैज़,पुलिस ने साधा ट्रैफिक मोर्चा
![]()
दरगाह शरीफ में छोटी रोशनी तीन दिन तक जायरीन पर बरसेगा रूहानी फ़ैज़,पुलिस ने साधा ट्रैफिक मोर्चा
छोटी रोशनी ने बढ़ाई उर्स की रौनक़, देशभर से पहुंचे जायरीन
tahalka1news
कलियर। दरगाह हज़रत साबिर पाक (रह.) में छोटी रोशनी के मौके पर हजारों जायरीन कलियर शरीफ पहुंचे। रोज़े मुबारक पर चादर व अकीदत पेश कर जायरीन ने मुल्क की सलामती और अमन-ओ-तरक्की की दुआएं मांगी।
तीन दिन तक चलने वाले इस मौके पर ईद-मिलादुन्नबी, कुल शरीफ और गुस्ल शरीफ जैसी रस्में अदा की जाएंगी। रूहानी माहौल में जायरीनों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि मेला क्षेत्र खचाखच भर गया।
भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है और जायरीनों को लाइन से ज़ियारत कराई जा रही है।इधर जॉइंट मजिस्ट्रेट रूड़की एवं मेलाधिकारी दीपक रामचंद्र सेठ ने दरगाह परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन