16 साल से फरार चोरी का आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
![]()
16 साल से फरार चोरी का आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी
चेहरा और ठिकाना बदलकर बचता रहा वारंटी, आखिरकार रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
tahalka1news
हरिद्वार । कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मामले में पिछले 16 साल से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की लगातार मेहनत और सतर्क निगरानी के बाद इस लंबे फरारी जीवन का अंत हुआ।
पकड़ा गया आरोपी मोनू उर्फ मनोज पुत्र इन्दरजीत निवासी अलावा थाना औरंगाबाद, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) है। उस पर आरोप है कि कोतवाली रानीपुर में दर्ज चोरी के एक मुकदमे में जेल जाने से बचने के लिए वह लगातार चेहरा-मोहरा और ठिकाना बदलता रहा। यहां तक कि अफवाहें यह भी रहीं कि जनाब को जेल की हवा रास नहीं आती, इसलिए वह हर बार गिरफ्तारी से बच निकलता था।
आखिरकार पुलिस टीम ने ठोस सूचना के आधार पर बुलंदशहर में दबिश दी और मोनू को गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर बड़ी जेल भेजने की तैयारी में है।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल में कहा है कि लंबे समय से फरार अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल