नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कप्तान के निर्देश पर पुलिस की बड़ी सफलता
![]()
नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कप्तान के निर्देश पर पुलिस की बड़ी सफलता

धनपुरा कांड में दो समुदाय से जुड़े मामले में पुलिस हाई अलर्ट पर
tahalka1news
हरिद्वार । थाना पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में नाबालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को महज़ 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि यह दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था और पीड़िता नाबालिक थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने खुद मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के आदेश दिए।
शिकायत के मुताबिक, धनपुरा पथरी निवासी तीन युवकों ने अपनी ही गांव की एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरविंद पुत्र सुशील उम्र 19 वर्ष, निवासी धनपुरा को रेलवे स्टेशन पथरी से गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
घटना के मद्देनजर गांव और आसपास के इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर