जैनपुर गाँव में बच्चों की कहासुनी पर चली थी गोली, आरोपी गुलशेर गिरफ्तार
![]()
जैनपुर गाँव में बच्चों की कहासुनी पर चली थी गोली, आरोपी गुलशेर गिरफ्तार
वायरल वीडियो से खुला राज़, फायरिंग करने वाला दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद
tahalka1news
लक्सर । लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बच्चों की मामूली कहासुनी पर निकाला तमंचा, जैनपुर में फायरिंग करने वाला गुलशेर गिरफ़्तार
बता दे हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र स्थित मतलुपुर जैनपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने तब गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने खुलेआम फायरिंग कर दी। आरोपी की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशेर पुत्र परवश, निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द, थाना लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चों के आपसी झगड़े में जब परिजन कूदे, तो बात बढ़ती चली गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुलशेर ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।
पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे गुंडा विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल