कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया
![]()
कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया
नेत्रहीन पिता को मिली अपनी लापता बेटी, कलियर पुलिस बनी सहारा
tahalka1news
कलियर । इंसानियत और फर्ज़ की मिसाल पेश करते हुए कलियर पुलिस ने दरगाह क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की तत्परता से नेत्रहीन पिता को अपनी बेटी वापस मिल गई, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को थाना कलियर पुलिस टीम को दरगाह क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की सबिया (उम्र लगभग 13 वर्ष), पुत्री दिलशाद, निवासी खान आलमपुरा, थाना जनकपुरी, जिला सहारनपुर, अकेली घूमती हुई मिली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उसे थाने लेकर आई। पूछताछ में पता चला कि सबिया चार दिन पहले बिना बताए घर से निकलकर कलियर आ गई थी और अपने परिजनों से संपर्क में नहीं थी।
पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग करते हुए काफी प्रयासों के बाद लड़की के पिता दिलशाद से संपर्क किया। दिलशाद ने बताया कि वे अपनी बेटी को पिछले चार दिनों से सहारनपुर शहर में ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। देर रात दिलशाद थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बेटी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
गौर करने वाली बात यह है कि सबिया के पिता दोनों आंखों से देखने में असमर्थ हैं। बेटी को सुरक्षित पाकर उन्होंने भावुक होकर उत्तराखंड पुलिस और थाना कलियर की टीम का आभार जताया।
पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार,कॉन्स्टेबल भादू राम,महिला कॉन्स्टेबल सरिता राणा,महिला कॉन्स्टेबल सोफिया अंसारी आदि सामिल रहे

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर