शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में बच्ची पर चोरों का हमला, सर में आई गंभीर चोट
![]()
शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में बच्ची पर चोरों का हमला, सर में आई गंभीर चोट
तेलीवाला में चोरी की वारदात के दौरान मासूम पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
tahalka1news
धनौरी । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोरी पुलिस चौकी के गांव शिवदासपुर तेलीवाला में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात बदमाशों ने एक मासूम बच्ची को अपना निशाना बना डाला।
घटना मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है, जब तज़मीम पुत्र मुस्तकीम अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था घर में उसके बच्चे अकेले थे कि दो अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गए और बच्चों को बाहर निकाल दिया तभी तजमीम की एक बच्ची उनके पीछे-पीछे घर के अंदर चली गई तो बदमाशों में बच्ची पर अचानक हमला कर दिया गया।
हमले में बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची तजमीम पुत्र मुस्तकीम निवासी तेलीवाला के घर में अकेली थी, तभी चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला चोरी के प्रयास और मारपीट का प्रतीत होता है। क्षेत्र में अचानक हुई इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।कलियर थाना पर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध जांच पड़ताल सुरु कर दी है।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद