स्वास्थ्य शिविर में की गई 100 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच
![]()
स्वास्थ्य शिविर में की गई 100 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
कलियर । धनौरी मे मंगलवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में मेट्रो अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। छात्र-छात्राओं ने रक्तदान भी किया।
स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवी और उप प्राचार्य डॉ योगेश कुमार ने किया। प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि स्वास्थ्य की नियमित जांच की जानी चाहिए। इससे अपने स्वास्थ्य के प्रति हम जागरूक रहते हैं। स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने अपने शुगर बीपी आदि की जांच कराई। छात्राओं का हीमोग्लोबिन भी चेक किया गया। इसके साथ-साथ आंखों का चेकअप भी किया गया। इस अवसर पर डॉ तुषार बाजपेई, डॉ संजय कुमार, डॉ जागृति त्यागी, डॉ अंजलि गौड़, डॉ जयदेव कुमार, डॉ तरुण, डॉ सरिता चंद्र, डॉ राहुल देव, डॉ प्रिया सैनी, डॉ छवि, डॉ साक्षी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत