हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर की सख्त कार्रवाई,मंगलौर मे आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द
![]()
हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर की सख्त कार्रवाई,मंगलौर मे आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों मंगलौर मे स्थित आलम मेडिकल पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का मामला पकड़ा था। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्वामी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर मंगलौर मे आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कदम क्षेत्र में अवैध दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री एक गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोतवाली मंगलौर पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि लाइसेंस रद्द होने के बाद भी मेडिकल स्वामी द्वारा मेडिकल स्टोर खोला जाता है। तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया है कि यह अभियान क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी वैध बिक्री सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध दवाइयों की बिक्री या अन्य अनियमितता की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत