अकरम प्रधान ने अपनी पत्नी के लिए कांग्रेस प्रभारी को आवेदन पत्र देकर अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी
![]()
अकरम प्रधान ने अपनी पत्नी के लिए कांग्रेस प्रभारी को आवेदन पत्र देकर अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
पिरान कलियर । अकरम प्रधान ने कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कलियर कांग्रेस प्रभारी सुरवीर सिंह सहजवान को आवेदन पत्र सोपकर मजबूत दावेदारी की है।अकरम प्रधान बहुत पुराने कांग्रेसी दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं।
बता दे की कलियर नगर पंचायत की यह सीट शासन की पहली लिस्ट में अनारक्षित घोषित हो गई थी आपत्तियों के बाद यह सीट दूसरी लिस्ट में महिला अनारक्षित कर दी गई है।नगर पंचायत कलियर जनता इस बार महिला को अध्यक्ष पद पर चुनेगी।महिला अनारक्षित होने के बाद कुछ पुरुष उम्मीदवार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें थे उनके मनसूबो पर पानी फिर गया है।
अकरम प्रधान नगर पंचायत कलियर के तेजतर्रार और अनुभवी नेताओ मे गिनती होती है।अकरम प्रधान ने कलियर के विधायक फुरकान अहमद के माध्यम से कांग्रेस प्रभारी सुरवीर सिंह संजवाण को आवेदन पत्र सोपकर अपनी पत्नी हाजरा बानों के लिए अध्यक्ष पद के टिकट की मांग की है।अकरम प्रधान की पत्नी हाजरा बानों 1995 से 2005 तक मुकर्रबपुर की ग्राम प्रधान चुनी गई और उन्होंने ने दो योजनाओं में ग्राम प्रधान रहते हुए विकास को गति देने का काम किया है।प्रधान अकरम अली कांग्रेस के पुराने और सच्चे सिपाही है और पार्टी के लिए अधिक सक्रियतापूर्वक काम करते रहते है।इतना ही नही प्रधान अकरम अली की क्षेत्र में जनता के बीच अधिक लोकप्रियता है और उनकी सादगी की हर कोई सराहना करता है।प्रधान अकरम अली ने बताया कि वह जनता के बीच में रात-दिन रहकर मेहनत कर रहें हैं और उनको जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।उन्होंने ने बताया कि कांग्रेस पार्टी यदि उन्हें टिकट से नवाज़ती है तो वह नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत कर पार्टी को तोहफा देने का काम करुगा

कार्रवाई:नशा तस्कर इनाम अली 07.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 12 घंटे में गुमशुदा युवती बरामद,सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
अवैध मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई: सिडकुल पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने अनियमिताएं मिलने पर एक दर्जन प्रतिष्ठान किए सीज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10,000 रुपये का इनामी स्मैक तस्कर जावेद गिरफ्तार
कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, फार्मासिस्ट न मिलने पर सख्त चेतावनी