युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात मे हुआ मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
![]()
युवक की मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात मे हुआ मुकदमा दर्ज,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकर्रबपुर में देर रात मे अज्ञात में गोली लगने से अफजाल पुत्र तूफेल अहमद की मौत हो गई थी पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
बता दे की 19-20 नवम्बर की देर रात्रि मैं अज्ञात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी इस मामले में मृतक के भाई जीशान अहमद पुत्र तूफेल अहमद ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 19- 20 नवंबर की रात्रि के समय लगभग 12:20 बजे उसका भाई मोहम्मद अफजल व भाभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे और वह अपनी बैठक में ही बैठा हुआ था उसने गोली चलने की आवाज सुनकर वह तुरंत बैठक से बाहर जाकर उसने आसपास देखा लेकिन उसको कुछ भी वहां पर नजर नहीं आया वह वापस आकर बैठक के एक कमरे में बैठ गया तभी 5-10 मिनट के बाद उसकी भाभी शोर मचाते हुए अपने कमरे से बाहर निकल कर बोली की कोई अफजाल को गोली मारकर भाग गया है मैंने कमरे के अंदर जाकर देखा कि उसका भाई अफजाल बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है और उसके सर में गोली लगी हुई थी पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल सुरु कर दी गई है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि मंगलवार की देर रात में मुकर्रबपुर मे अज्ञात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर