ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कलियर के मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण,नही मिली अनियमितताएं,दुकानों में साफ सफाई पर दिए सख्त दिशा निर्देश
![]()
ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कलियर के मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण,नही मिली अनियमितताएं,दुकानों में साफ सफाई पर दिए सख्त दिशा निर्देश
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कलियर क्षेत्र के दर्जन भर मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया और मेडिकलों पर सफाई व्यवस्था व दवाईयों के बीलों की बारिकी से जांच-पड़ताल की गई।इस दौरान उन्हें मेडिकल स्टोरों पर किसी भी प्रकार की अनियमितताएं नहीं मिली है।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत प्रदेश में नशे की रोकथाम करने हेतु सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त रवैया अपनाया हुआ है और सूबे के हर जिले व तहसील में संचालित हो रहें मेडिकल स्टोरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय पुलिस व ड्रग्स विभाग को सख्ती बरतने के आदेश दे रखें है।

इस क्रम में आज ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती अपनी टीम के साथ कलियर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण करने पहुंची और उन्होंने दर्जनभर मेडिकल के मानकों जैसे सफाई व्यवस्था,फ्रिज,दवाईयों के बील आदि की बारिकी से जांच-पड़ताल की है।इस दौरान उन्हें मेडिकलों पर किसी भी प्रकार की अनियमितताएं नहीं मिली है। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि दर्जनभर मेडिकल स्टोरों की जांच-पड़ताल की गई है,उनपर किसी तरह की प्रतिबंध दवाईयां नही मिली है। उन्होंने ने बताया कि सभी मेडिकल स्वामीयों को सफाई व्यवस्था सहित मेडिकल के ओर भी अन्य मानक के अनुरूप ही दवाईयों की बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने ने बताया मेडिकल स्वामी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से दवाईयों की खरीदारी न करें और जो भी दवाईयां खरीदें वह बील पर ही खरीदे। उन्होंने ने बताया की मेडिकल की आड़ में यदि कोई मेडिकल स्वामी नशे की दवाईयों की सप्लाई करतें पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।,टीम में शामिल रहे ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, इमली खेड़ा चौकी प्रभारी उमेश कुमार,धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज,उप निरीक्षक एकता ममगई,हेड कांस्टेबल जमशेद अली,कांस्टेबल अजय काला,अमित चौधरी आदि शामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर