हल्द्वानी प्रकरण::कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे हिंसक मामले की जांच 15 दिन मे सोपेंगे शासन को रिपोर्ट
![]()
हल्द्वानी प्रकरण::कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे हिंसक मामले की जांच 15 दिन मे सोपेंगे शासन को रिपोर्ट
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । हल्द्वानी के बनभूलपुरा मे 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसक घटना की जांच कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत करेंगे। मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश पारित करते हुए कहा है की घटना की संवेदन शीलता को देखते हुए उक्त जांच कुमाऊं कमिश्नर से कराने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उक्त संबंध में आदेश पारित करते हुए कहा है कि 8 फरवरी को वनभूलपुरा, हल्द्वानी में हुई घटना के संबंध में शासन द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त जांच कुमाऊं कमिश्नर से कराने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य सचिव ने कुमाऊं कमिश्नर को 15 दिन के अंदर निष्पक्ष जांच कर अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार