डॉक्टर की गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, विकराल रूप से जलती दिखी सीसीटीवी कैमरे में कार
![]()
डॉक्टर की गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग, विकराल रूप से जलती दिखी सीसीटीवी कैमरे में कार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी पुलिस चौकी के समीप यहां पर स्थित पुलिस बूथ के पास खड़ी कार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने देर रात आग लगा दी यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई सीसीटीवी कैमरे में के इस घटना को देखा जा सकता है जिसमे अज्ञात व्यक्ति आता हुआ दिख रहा है उसके बाद वहां से कुछ देर में विकराल रूप से जलते हुई कार दिख रही है बताया जा रहा है कि यह ऑल्टो कार सामने स्थित डॉक्टर राकेश सैनी की है और वह यहां पर रोज इस कार को खड़ी करते हैं।
डॉक्टर राकेश सैनी ने बताया है कि वह अपनी कार को यहां पर कई वर्षों से खड़ी करते आ रहे हैं देर रात वह लगभग 10:30 बजे यहां पर कार खड़ी कर अपने घर सामने ही चले गए थे देर रात लगभग 12 से एक बजे के करीब धमाके की आवाज आई जिसमें उसने उठकर देखा तो सामने उनकी कार धु धु कर जल रही है इसकी सूचना उन्होंने धनौरी पुलिस चौकी को सूचना दी कड़ी मशक्कत के साथ आग को बुझाया गया है। सामने उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है जिसमें उनकी इस ऑल्टो कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने देर रात जलनशील पदार्थ डालकर जला दी है और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ देखी जा सकती है सीसीटीवी कैमरे में वह अज्ञात व्यक्ति भी देखा जा रहा है। धनौरी पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन
हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी और महिला कांस्टेबल सोफिया अंसारी के अथक प्रयासों से खोया मोबाइल हुआ बरामद