गोकशी मे सामिल दो आरोपियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
गोकशी मे सामिल दो आरोपियों को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली खेड़ा पुलिस चौकी के गांव राघडवाला के ग्रामीणों को सूचना मिली की जंगल कुछ लोग गोकशी कर रहे है ग्रामीणों ने एक खेत पर छापा मारकर भारी मात्रा मे गोमास बरामद किया और ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाकर कारवाई की मांग की थी जबकि गो तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने वहां से लगभग ढाई सौ किलो गो मांस व उपकरण बरामद किए थे और कलियर पुलिस द्वारा लगातार को तस्कारों की तलाश की तलाश कर रही थी मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दो को तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह ने बताया है कि देर रात थाना क्षेत्र के राघड वाला गांव के पास जंगल में ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि वहां पर कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वहां से ढाई सौ किलो गो मांस एवं उपकरण बरामद किए थे।जबकि को तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए थे पुलिस द्वारा गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक आमिर खान एवं उप निरीक्षक एवं हेमदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गो तस्करी में शामिल आरोपी महालक्ष्मी ढाबा के पास कही भागने की फिराक में खड़े हैं टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दो गो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम तंजीम पुत्र अमीर अहमद एवं आश मोहम्मद पुत्र हामिद निवासी गण मुकरपुर कस्बा कलियर बताया दोनों आरोपियों के पास गो तस्करी में शामिल छुरीया व एक कुल्हाड़ी बरामद की है दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंस संरक्षण अधिनियम पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह, उप निरीक्षक आमिर खान, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, कांस्टेबल आबिद अली आदि शामिल रहे।

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”
उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े
हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी