रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी ने किया कलियर थाना का किया निरीक्षण, लंबित पड़ी विवेचनाओ को जल्द निस्तारण के दिये अधीनस्थों को आदेश
![]()
रुड़की क्षेत्र अधिकारी पल्लवी त्यागी ने किया कलियर थाना का किया निरीक्षण, लंबित पड़ी विवेचनाओ को जल्द निस्तारण के दिये अधीनस्थों को आदेश
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । रूड़की सीओ पल्लवी त्यागी द्वारा कलियर थाने पहुंचकर वहा पर निरीक्षण कर यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यहां की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिशा निर्देश देकर मालखाना,कार्यालय,शस्त्रों के रख रखाव,आपदा उपकरणों, अभिलेखों,रसोई घर और थाने में हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। और थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ रसोई घर में नियमित रूप से स्वच्छता का ध्यान रखने एवम आपदा उपकरणों को हमेशा तैयार रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देकर थाने पर लंबित पड़ी विवेचनाओ का समय से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए थाने मे आने वाले फरियादियों व पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निदान करने के निर्देश थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह को दियें।इसके अलावा सर्दी का मौसम होने से पुलिस गस्त बढाने पर जोर दिया और यहां किरायेंदारो का सत्यापन हर सप्ताह कराये जानें के दिशा निर्देश दिये।
रुड़की सीओ पल्लवी त्यागी ने बताया कि थाने का तिमाही निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया है।इसके अलावा सीओ ने थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह और उपनिरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियो की समस्याओ से रूबरू होकर शीघ्र ही उनके निस्तारण का आश्वाशन दिया।
इस मौकें पर कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह,सब इंस्पेक्टर आमीर खान,ईमलीखेडा़ चौकी इंचार्ज उमेश कुमार,धनौरी चौकी इंचार्ज महिपाल सैनी,सब इंस्पेक्टर हेमदत्त भारद्वाज आदि मौजूद रहें।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े