एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने किया साबिर पाक के उर्स का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
![]()
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने किया साबिर पाक के उर्स का निरीक्षण
पिरान कलियर । कलियर दरगाह साबीर पाक के 755 वें सालाना उर्स का एसएसपी हरिद्वार परमिंदर डोबाल ने कलियर पहुंचकर उर्स की सुरक्षा व्यवस्था का निरक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उर्स मे आये पाकिस्तानी जयरीनो की अपडेट ली और पुलिस कर्मियों जिम्मेदारी के साथ डियूटी करने के दिशा निर्देश दियें।
एसएसपी परमिंदर डोबाल ने बताया है उर्स मे जायरीनो की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और उर्स को 5 जोन 18 सेक्टर मे विभाजित किया गया है। और जायरीनों की सुरक्षा को लेकर बीडीएस,डॉग स्क्वायड अग्निशमन,खुफिया एजेंसी तथा दो कम्पनी पीएससी को लगाया गया है। यहां अभी भीड़ आनी सुरु हो रही है। यदि ज्यादा होती है तो हमारे पास और फोर्स की व्यस्था और है।अगर जरूरत पड़ती है तो और फोर्स को लगाया जाएगा।उन्होंने ने कहा कि आज से जायरीनो की भीड़ बढनी शुरू हो गई है और ट्रैफिक प्लान को लागू किया गया है। सभी वाहनों को उर्स क्षेत्र से बाहर पार्किंग स्थल पर रखा जाएगा। इस दौरान एसएसपी ने मेला कोतवाली,पिपल चौक,कलियर थाना,दरगाह परिसर सहित डियूटी प्वाइटो का भी निरिक्षण किया है।

इस मौकें पर एसपी देहात एसके सिंह,सीओ रूड़की पल्लवी त्यागी,मेला कोतवाली प्रभारी निरिक्षक दीगपाल कोहली,इंस्पेक्टर एलआईयु मनोज भारद्वाज,कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली आदि मौजूद रहें।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत