रक्षा बंधन के उपलक्ष में सैनिक व पुलिसकर्मी भाइयों को बहनों ने रक्षा सूत्र में बांधकर दी शुभकामनाएं
![]()
रक्षा बंधन के उपलक्ष में सैनिक व पुलिसकर्मी भाइयों को बहनों ने रक्षा सूत्र में बांधकर दी शुभकामनाएं
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । पवित्र रक्षाबंधन के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा शुभाष नगर मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी के नेतृत्व में सैनिको व पुलिसकर्मी भाइयों एवं भाजपा रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दी शुभकामनाएं

सुभाष नगर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी ने कहा है कि पुरी दुनिया में पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस पवित्र त्यौहार पर बहन अपनी भाईयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं देती है और आशा करती है कि एक भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए दृढ़ निर्णय लेकर बहनों की रक्षा करता रहे है ।

साथ ही उन्होंने बताया है कि उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशानुसार आज सुभाष नगर महिला मोर्चा मंडल की भाजपा पदाधिकारी और कार्यत्रियों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष हमारी और देश की रक्षा कर रहे सैनिक भाइयों व गगनहर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों भाइयों को रक्षा सूत्र में बांधकर शुभकामनाएं दी है। और उनके दीघार्यु की कामना की है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री आशा धस्माना, मंडल कोषाध्यक्ष रचना, मंडल कार्यालय प्रभारी छाया, मंडल मंत्री सरोजिनी एवं भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी व कार्यत्रियों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी है।

OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
युवती से संबंध बना बिनारसी हत्याकांड की जड़, पुलिस ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक