कलियर पुलिस ने गिरफ्तार किये दो स्मेक तस्कर,10,52 ग्राम अवैध स्मेक की बरामद
![]()
कलियर पुलिस ने गिरफ्तार किये दो स्मेक तस्कर,10,52 ग्राम अवैध स्मेक की बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अवैध स्मेक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से10, 52 ग्राम अवैध स्मेक बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्ति करने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध अवैध शराब,स्मेक,गांजा,मादक पदार्थ आदि की तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में नशा तस्कारों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान जुबेर पुत्र खुर्शीद,रिहान पुत्र अब्दुल रहमान निवासीगण महमूदपुर थाना पिरान कलियर हरिद्वार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10,52 ग्राम स्मेक बरामद की है दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा जा रही है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली,उप निरीक्षक उमेश कुमार लोधी,उप निरीक्षक प्रदीप राठौर,हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी,जमशेद अली,भीम दत्त शर्मा,कांस्टेबल जितेंद्र आदि शामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित