खेत पर गन्ना काटने गए युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या , क्षेत्र में दहसत का माहौल
![]()
खेत पर गन्ना काटने गए युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की, क्षेत्र में दहसत का माहौल
रिपोर्ट:-सत्तार अली
tahalka1news
सम्पर्क:-9760333318
भगवानपुर । थाना क्षेत्र के गांव बालेकि युसुफपुर गन्ने । के खेत में गन्ना काटने गए एक 22 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या की। आपको बता दें कि मंगलवार को एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार विवेक नाम का एक युवक गांव के समीप अपने गन्ने के खेत पर गन्ना काटने के लिए गया था।
बताया जा रहा है कि विवेक अपने खेत में गन्ना काटकर डाल जाता था और बाद में खेत पर मजदूर गन्ना छीलने के लिए जाते थे। जानकारी के अनुसार आज विवेक सुबह सवेरे गन्ना काट रहा था इस दौरान किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। श्रमिक महिलाएं जब गन्ना छीलने के लिए खेत पर पहुंची तो विवेक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। महिलाओं ने विवेक को ऐसी हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए वह पिछले पांव दौड़ पड़ी और गांव में सूचना दी जिसके बाद मौके पर विवेक के परिजन और ग्रामीण पहुंचे। वही ग्रामीणों ने विवेक को मर्त हालत में खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आपको बता दें कि दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वही जानकारी मिलने पर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड
पुलिस का बड़ा खुलासा:चोरी की बाइक बरामद,4 आरोपी गिरफ्तार
मां की सूनी गोद फिर भरी:कलियर पुलिस ने दूर कर्नाटक से बेटी को सकुशल लौटाया,श्रीलंका भेजनी की तैयारी में थी अपहरणकर्ता महिला
बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में