जनपद हरिद्वार के चार आदतन अपराधियों को पुलिस ने किया तड़ीपार,एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर हुई कारवाई
![]()
हरिद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह के आदेश पर पुलिस ने पेशेवर अपराधियो पर एक्शन लेते हुए चार अपराधियों को एक माह के लिए तड़ीपार की कारवाई करने से अपराधिक मामलो मे लिप्त बदमाशों के खिलाफ कारवाई का असर दिखने लगा है एसएसपी अजय कुमार हरिद्वार के आर्देशानुसार भगवानपुर,खानपुर पुलिस ने आदतन समाज की फिजा खराब करने वाले चार आरोपियों को एक माह के लिए तड़ीपार किया है।
एसएसपी हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया है की जनपद हरिद्वार के दो थाना से अबरार पुत्र नईम व आबाद पुत्र दिलशाद निवासी सिकंदरपुर थाना भगवनपुर व संजू निवासी सिकरोड़ा थाना भगवापुर एवं बलदेव सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी अवधपुर थाना खानपुर के खिलाफ गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए उन्होंने एक माह के लिए जनपद की सीमाओ से बाहर रहने के लिए कहा गया है। बताया कि चारो आरोपियों को जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से हरिद्वार बॉर्डर से बहार भेजते हुए जिला बदर की कारवाई की गई है। साथ ही कहा है की आगे भी ऐसी कारवाई जारी रहेगी।जिससे की समाज भयमुक्त जीवन गुजार सके।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर