किशनपुर जमालपुर मे प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन के द्वारा महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटियों को वितरित की गई किट,,,
![]()
किशनपुर जमालपुर मे प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन के द्वारा महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटियों को वितरित की गई किट,,,
रुड़की । सोमवार को किशनपुर जमालपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटियों को जच्चा बच्चा की किट वितरित की गई। इस मौके पर मोहम्मद तहसीन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रहे हैं जिसका लाभ महिलाओं को भी मिल रहा हैं।बेटियां आगे बढ़ रहीं हैं और देश का नाम रोशन कर रहीं हैं। प्रधानमंत्री की सोच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाली है उत्तराखण्ड सरकार भी इसी तरह का लगातार प्रयास कर रही है।उत्तराखंड में बालविकास विभाग की महालक्ष्मी योजना चलाने के लिए वह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेहद आभार प्रकट करना चाहेंगे जिन्होंने बेटियों के लिए तरह तरह की योजनाएं चलाईं। साथ हीं कहा है की बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी योजना का महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है प्रथम समय मे दो बेटियां होने पर विभाग की ओर से एक किट दी जा रही है जिसमें स्वच्छता से जुड़ा सामान भी मौजूद है। जिसका लाभ सभी उत्तराखंड वासियो की महिलाओ को मिल रहा है।और कहा है की मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मेरे हर एक पात्र गांव वासियो को मिलता रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार