February 17, 2026 12:19:50 am

बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Loading

बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

tahalka1news

भगवानपुर । बी.डी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में मतदान के प्रति घटते रुझान को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष मतदाता जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक वर्ष एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और जागरूक होकर सही उम्मीदवार का चयन करें।

प्रधानाचार्य ने कहा कि हर एक वोट देश के भविष्य की नींव होता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ शिक्षक रजत बहुखंडी ने जानकारी दी कि वर्तमान में उत्तराखंड सहित कई राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं, जबकि मृतक मतदाताओं, फर्जी, दोहरे नामों एवं स्थान परिवर्तन कर चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।

मतदाता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – वंशिका चौधरी (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान – वर्षा रोहिल्ला (कक्षा 9)
तृतीय स्थान – कु. शमा (कक्षा 11)
निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – इल्मा रानी (कक्षा 11)
द्वितीय स्थान – उजमा (कक्षा 11)
तृतीय स्थान – वंशिका चौधरी (कक्षा 11)
स्लोगन प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – सुहाना (कक्षा 9)
द्वितीय स्थान – इल्मा रानी (कक्षा 11)
तृतीय स्थान – उजमा (कक्षा 11)
कार्यक्रम के दौरान संजय पाल, डॉ. विजय त्यागी, नेत्रपाल, निखिल अग्रवाल, सुधीर सैनी, श्रीमती ललिता, श्रीमती पारुल, श्रीमती कल्पना सैनी, श्रीमती रितु वर्मा, श्रीमती संगीता गुप्ता, कु. सहरीन एवं कु. तनु सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को सचेत, जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने की शपथ के साथ किया गया।

प्रमुख खबरे