ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
![]()
“ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
tahalka1news
खानपुर । जनपद हरिद्वार में आमजन की सेवा और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में हरिद्वार पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जनता को राहत पहुंचाने वाले प्रयासों की श्रृंखला निरंतर जारी है।
इसी क्रम में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत थाना खानपुर पुलिस ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 07 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल बाजार कीमत लगभग ₹1 लाख से अधिक आंकी गई है।
मोबाइल खोने के बाद निराश और वापसी की उम्मीद छोड़ चुके मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर अपने फोन वापस पाकर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया। इस पूरी कार्रवाई में CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) ने अहम भूमिका निभाई, जो आमजन के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है।
थाना खानपुर पुलिस द्वारा बीते वर्ष के दौरान भी CEIR पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से लगभग 17 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹3 लाख है, रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। यह उपलब्धि पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बरामद मोबाइल फोनों का विवरण:
Realme – 01
Vivo – 03
Infinix – 01
Redmi – 01
Nokia – 01
इस सराहनीय कार्य में शामिल पुलिस टीम क्षेत्राधिकारी सुश्री नताशा सिंह,खानपुर
थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी, एसएसआई मंसूर अली
हेड कांस्टेबल अमित कुमार
महिला कांस्टेबल रीतू आदि सामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस का यह प्रयास न केवल तकनीक के सकारात्मक उपयोग का उदाहरण है, बल्कि यह भी साबित करता है कि यदि आमजन समय रहते CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, तो खोया हुआ मोबाइल वापस मिलना संभव है।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत