कार्रवाई::कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही सट्टे की खाईबाड़ी करते सटोरिया रंगे हाथ दबोचा
![]()
कार्रवाई::कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही सट्टे की खाईबाड़ी करते सटोरिया रंगे हाथ दबोचा
tahalka1news
कलियर । कलियर पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसते हुए एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हज हाउस पार्किंग के पास एक व्यक्ति सट्टे का अवैध कारोबार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी मौ. फरीद पुत्र सलीम, निवासी इक्कड़ खुर्द थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा उपकरण (डायरी, पेन) एवं ₹1550/- नगद बरामद किया। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सोनू कुमार,कांस्टेबल प्रकाश मनराल, होमगार्ड राजेन्द्र सिंह आदि सामिल रहे।
कलियर पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक
नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
ऑपरेशन फेक पिल: नकली दवाओं की फैक्ट्री पर STF का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत पिरान कलियर पुलिस का एक्शन