धनौरी में रतमऊ नदी के मौत के कुंड ने निगले दो सगे भाई, जियारत के बाद नहाने गए थे दोनों,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
![]()
धनौरी में रतमऊ नदी के मौत के कुंड ने निगले दो सगे भाई, जियारत के बाद नहाने गए थे दोनों,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
tahalka1news
कलियर । धनौरी में स्थित बावनदर्रा रतमाऊ नदी के किनारे बने एक गहरे कुंड ने एक बार फिर दो मासूम जिंदगियां निगल लीं।दरगाह हज़रत साबिर पाक की जियारत के लिए अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से आए एक परिवार के दो सगे भाई – दानिश (19 वर्ष) और आरसीन (18 वर्ष), नहाते समय डूब गए। इस हृदयविदारक हादसे ने न केवल परिजनों को गम में डुबो दिया, बल्कि प्रशासन की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपनी मां के साथ पिरान कलियर में दरगाह की जियारत करने आए थे। जियारत के बाद परिवार धनौरी क्षेत्र में स्थित रतमाऊ नदी के किनारे नहाने गया था। लेकिन वहां बने गहरे कुंड में नहाते समय दोनों भाई अचानक पानी में समा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए गोताखोरों को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शवों को देख कर परिवार में कोहराम मच गया। ग़म और सदमे में डूबे परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया और शवों को सीधे अपने साथ अलीगढ़ ले गए। एक ही घर के दो चिराग बुझ जाने से मातम पसरा हुआ है। माँ की चीखें और परिजनों का विलाप हर किसी की आँखें नम कर गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कुंड अब तक कई लोगों की जान ले चुका है, लेकिन सिंचाई विभाग ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। न सुरक्षा के उपाय, न चेतावनी बोर्ड और न ही बैरिकेडिंग। जबकि इसी क्षेत्र के धनौरी डैम पर सिंचाई विभाग द्वारा आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, फिर भी ऐसे हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार