हज यात्रा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 31 जुलाई तक करें आवेदन
![]()
हज यात्रा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 31 जुलाई तक करें आवेदन
Tahalka1news
कलियर । हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा 07 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, हज यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक आवेदक 07 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हज आवेदन केवल हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in तथा “HAJ SUVIDHA” मोबाइल एप्लीकेशन (iPhone एवं Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध) के माध्यम से किए जा सकते हैं।
हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व हज कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देश, मार्गदर्शिका एवं वचन-पत्र (डिक्लेरेशन) को भली-भांति पढ़ लें। आवेदन करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उनके पास मशीन-पठनीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अवश्य हो, जो 31 जुलाई 2025 या उससे पूर्व जारी किया गया हो तथा 31 दिसम्बर 2026 तक वैध हो।
हज आवेदन के बाद केवल अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों जैसे कि आवेदक की मृत्यु अथवा गंभीर चिकित्सकीय समस्या की स्थिति में ही आवेदन निरस्त किया जा सकता है। अन्य किसी कारणवश आवेदन निरस्त करने पर आवेदक को वित्तीय हानि उठानी पड़ सकती है, अतः सभी इच्छुक हज यात्रियों से अनुरोध है कि वे आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी, स्वास्थ्य एवं प्रतिबद्धता पर पूर्ण विचार अवश्य करें।

गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशा तस्करों पर पुलिस का करारा वार, 14.30 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर गुफरान को किया गिरफ्तार
खानपुर पुलिस ने फरार वारण्टी सेठपाल को किया गिरफ्तार
ड्रग्स विभाग की सख्त कार्रवाई, 4 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण,जांच के लिए दवाओं के नमूने