स्वागत::उत्तराखण्ड राज्य हज समिति से नवनियुक्त सदस्यगणों का हुआ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत
![]()
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के नामित नवनियुक्त सदस्यगणों का हुआ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत
हज समिति के नवनियुक्त सदस्यगणों ने भाजपा संगठन और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
Tahalka1news
कलियर । कलियर में उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के नव नियुक्त सदस्यगणों का परिचय कार्यक्रम के बाद सभी नवनियुक्त सदस्य गणों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ है।जिसमें पहली बार तीन महिलाओं को सम्मान देकर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति में सदस्या नामित गया है। खतीब अहमद द्वारा सभी उपस्थित नव नियुक्त सदस्यगणों को शॉल और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया इसी दौरान खतीब अहमद ने भविष्य में हज यात्रा को और अधिक सुगम व सुविधा प्रदान करने अपने विचार व्यक्त किए है
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति में पहली बार तीन महिलाओं को सदस्य नामित करने पर व अन्य सदस्यों को नामित किये जाने पर सभी सदस्यगणों द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेन्द्र भट्ट और उत्तराखण्ड भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर खतीब अहमद, शादाब शम्स अध्यक्ष, उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड एवं मोहम्मद शहजाद विधायक लक्सर तथा नव नियुक्त सदस्यगण उपस्थित रहें।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर