मोहम्मद इमरान होगे बसपा से रामपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी,बसपा ने की घोषणा बसपा कद्दावर नेता अब्दुल वहीद उर्फ़ भूरा प्रधान के पुत्र है मोहम्मद इमरान
![]()
मोहम्मद इमरान होगे बसपा से रामपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी,बसपा ने की घोषणा
बसपा कद्दावर नेता अब्दुल वहीद उर्फ़ भूरा प्रधान के पुत्र है मोहम्मद इमरान
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । बहुजन समाज पार्टी ने निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वही पार्टी ने रामपुर नगर पंचायत से बसपा युवा नेता मोहम्मद इमरान के नाम की घोसणा कर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मोहम्मद इमरान युवा नेता बसपा से शुरू से ही जुड़े हुए है और बसपा के कद्दावर नेता अब्दुल वहीद उर्फ़ भूरा प्रधान के सुपुत्र है।मोहम्मद इमरान राजनितिक परिवारिक पृष्ठ भूमी से आते है।और मोहम्मद इमरान की माता नाजमा ने 2011मे तब रामपुर ग्राम पंचायत थी को विधायक फुरकान अहमद की पत्नी शाहजहा को भारी मतों से चुनाव हरा कर ग्राम प्रभानी का चुनाव जीता था और नाजमा ने अपने कार्येकाल मे अनेकों अनेक विकास कार्य कराकर काफी सुर्खियां बटोरी थी और अब 13 सालों के बाद रामपुर नगर पंचायत के रूप में चुनाव हो रहे हैं।इस बार इन 13 सालों में काफी परिस्थितिया बदली है और बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी मोहम्मद इमरान को बनाकर एक युवा चेहरा को मौका दिया है। रामपुर मे स्थित कार्यालय और आवास पर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान मोहम्मद इमरान के समर्थकों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया! पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इमरान ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करते चले आ रहे है। कहा है की उनके पिता अब्दुल वहीद उर्फ़ भूरा प्रभान 20 सालो से बसपा के सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी रहे हैं।और बसपा की रीति नीति का प्रचार प्रसार कर जनता की सेवा कर रहे हैं।उन्होंने कहा है कि इस नगर निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताकर मुझे नगर पंचायत रामपुर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और बहुजन समाज पार्टी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं और उम्मीद करता हूं कि नगर पंचायत रामपुर अध्यक्ष की सीट जीतकर हमारी बसपा सुपुर्मी पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी को जीत का तोहफा देने का काम करूंगा।और सभी को साथ लेकर चलना और रामपुर का विकास उनका पहला मकसद रहेगा।
उन्होंने बाबा साहेब के अपमान को लेकर भाजपा कांग्रेस पर भी निशाना साधा कहा कि बसपा ही दलित, पिछड़ों को साथ लेकर चल रही है।,बाकी सभी अन्य पार्टियों सभी समाज को दबाने का कार्य कर रही है।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप