आठ नशीले इंजेक्शनों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
आठ नशीले इंजेक्शनों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान क्लियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को आठ नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्ति करने और नशा अवैध शराब, स्मेक,चरस, गांजा नशीली दवाई व नशीली इंजेक्शनों की तस्करी की रोकथाम करने के लिए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान बाजूहेड़ी ठेके के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आठ नशीले buprenorhine injection ip leegesic 2ml बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसमें अपना नाम राजा बसर पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला कोट रावन थाना कोतवाली ज्वालापुर उम्र 25 वर्ष जनपद हरिद्वार बताया आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी आदि शामिल रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे