सावधान::अगर सार्वजनिक स्थल पर छलकाएंगे जाम तो कार्रवाई के लिए हो जाए तैयार, उत्तराखंड मित्र पुलिस करेगी कार्रवाई,सात नशेड़ियों का किया चालान
![]()
सावधान::अगर सार्वजनिक स्थल पर छलकाएंगे जाम तो कार्रवाई के लिए हो जाए तैयार, उत्तराखंड मित्र पुलिस करेगी कार्रवाई,सात नशेड़ियों का किया चालान
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी चौकी पुलिस ने गगनहर किनारे सार्वजनिक स्थल पर जाम छलक रहे सात नशेड़ियों को मौके से पकड़कर पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान की कार्रवाई की है
बता दे की हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकाने वाले नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हुआ है इसी क्रम मे मर्यादा अभियान के तहत सभी नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में देर शाम धनौरी पुलिस द्वारा नहर पटरी के आसपास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर जाम छलकने वाले सात नशेड़ियों को मौके से पकड़ कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है जिसमें दो बाइक एक स्कूटी सहित सात नशेड़ी युवको के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान किया गए हैं जबकि एक कार को सीज किया गया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है कि थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले व्यक्तियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है आगे भी मर्यादा अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे