May 22, 2025 01:19:01 pm

रामपुर नगर पंचायत में चलाया तिरंगा अभियान, चारों तरफ मन रही है स्वतंत्रता दिवस की धूम

Loading

रामपुर नगर पंचायत में चलाया तिरंगा अभियान, चारों तरफ मन रही है , स्वतंत्रता दिवस की धूम

तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

रुड़की । रामपुर नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा अभियान चलाया गया है तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के कर्मचारी व स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के गीतों पर तिरंगे हाथ में लेकर लोगों को जागरूक किया जिससे नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कस्बे वासियों में खुशी की लहर है

जैसा की हम सभी जानते हैं कि देश में गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही देश के हर एक नागरिकों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है और और तिरंगा यात्रा निकालकर देश की आजादी में बलिदानियो को याद किया जाता है जिससे कि आने वाली नई पीढ़ी देश की आजादी में बलिदान देने वालों को याद करते हुए उनके अंदर उत्साह ऊर्जा और उनके अंदर देशभक्ति भरी जा सके तिरंगा अभियान द्वारा देशवासियों के अंदर देशभक्ति जागृत करना होता है इसी सप्ताह में पूरे देश में हर्षोल्लाह के साथ तिरंगा यात्रा सप्ताह मनाया जा रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस साल 15 अगस्त 2024 को 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है भारत सरकार के देश के नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करते हुए देश के हर एक नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनते हैं इसीलिए भारत सरकार द्वारा हर साल तिरंगा अभियान चलाया जाता है जिसमें देश के करोड़ो नागरिक भाग लेते हैं हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों में देश के प्रति राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बड़ता है देश के समस्त राज्य से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्रा, तिरंगा रेलिया, तिरंगा दौड़, तिरंगा अभियान जैसे देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाती है तिरंगा अभियान में शामिल होने वाले लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है ताकि देश का हर नागरिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया किया जाता है इस अभियान में देश के सभी आम नागरिक शामिल होकर राष्ट्रध्वज के प्रति अपना सम्मान अदा करते हैं और देश का हर नागरिकअपने-अपने घरों में प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरा कर खुशी का इजहार करता है यह देशवासियों के लिए एक सम्मान की बात होती है।