संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर में लगी आग लाखो रूपये की दवाइयां जलकर हुई राख,फायर बिर्गेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पाया काबू
![]()
संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर में लगी आग लाखो रूपये की दवाइयां जलकर हुई राख,फायर बिर्गेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पाया काबू
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गुम्मावला गांव में स्थित एक मेडिकल स्टोर में मध्य रात्रि आग लग गई। दुकान मे रक्खी लाखों रुपए कीमत की दवाइयां और फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बता दे माजरी गुम्मावाला में अशोक सैनी ने मेडिकल स्टोर की दुकान मे रखा लाखो रुपये की दवाईया व फर्नीचर जलकर राख हो गया है।

मेडिकल स्टोर स्वामी ने बताया गया है कि रोजाना की भांति बुधवार की शाम को भी मेडिकल स्टोर स्वामी अपना मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर चला गया था। इसी बीच मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर में आग लग गई। मेडिकल स्टोर में आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों ने दी। आनन फानन में मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टोर स्वामी ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। अग्नि शमन एवं आपात सेवा फायर स्टेशन रुड़की से यूनिट तत्काल घटनास्थल ग्राम माजरी गुम्मावाला में पहुंचे और सैनी मेडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। टीम द्वारा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मेडिकल में रखी लाखों रुपए कीमत की दवाइयां और फर्नीचर जलकर राख हो गया। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए कावड़ मेला हेतु तैनात फायर यूनिट भगवानपुर से यूनिट को भी घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की को दी गई। घटनास्थल पर इस दौरान लीडिंग फायरमैन गयूर अली, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन विपिन सैनी, फायरमैन हरीश राणा, फायरमैन सुरेश कुमार मौजूद रहे। कलियर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे