नाबालिक किशोरी के अगुवाकर्ता को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से किशोरी की बरामद
![]()
नाबालिक किशोरी के अगुवाकर्ता को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से किशोरी की बरामद
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक किशोरी को अगवा कर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक किशोरी को बरामद किया है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिक किशोरी को उदित उर्फ़ काला निवासी पोडोवाली अपहरण कर ले गया है पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को उसके दोस्त के घर पोडोवाली से उदित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिक किशोरी को बरामद किया गया है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नय्यालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी महिला अप निरीक्षक एकता मामगाई हेड कांस्टेबल भीम दत्त आदि शामिल रहे

हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल नवनीत सिंह बने हरिद्वार के कप्तान,देखे लिस्ट