कलियर विधानसभा मे बसपा को झटका पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रवि सैनी ने छोड़ी पार्टी,भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पटका पहनाकर दिलाए भाजपा की सदस्यता
![]()
कलियर विधानसभा मे बसपा को झटका पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रवि सैनी ने छोड़ी पार्टी,भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पटका पहनाकर दिलाए भाजपा की सदस्यता
कलियर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी के नेतृत्व में रवि सैनी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर विधानसभा क्षेत्र मे बसपा के सिंबल पर पूर्व मे जिला पंचायत चुनाव लड़ चुके रवि सैनी बहुजन समाज पार्टी को झटका देते हुए पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए बुधवार की सुबह कलियर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी एवं ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी के नेतृत्व में बड़े काफिले के साथ बसपा के पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रहे रवि सैनी द्वारा रुड़की में स्थित आवास विकास में जिला कार्यालय पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बसपा छोड़कर आए सभी सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का पटका बनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। और कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के परिणाम को देखते हुए नेतागण एवं आम जनता भाजपा मे सामिल हो रहे है
![]()

रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली और पूरे देश का समग्र विकास करने वाली पार्टी है और आज के समय में भाजपा का कोई विकल्प नही है।पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। कोई भी भ्रष्ट अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी की नजरों से नहीं बच सकता और भाजपा द्वारा चलाई जारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

युवा नेता रवि सैनी ने कहां है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब सम्मान से प्रभावित होकर आज भाजपा कलियर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए हैं और कहा है की भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को कलियर विधानसभा से 15 हजार वोटो से जिताकर हरिद्वार लोकसभा चुनाव को 5 लाख वोटो से ज्यादा से जिताकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः 400 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे है।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी,प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सुभाष वर्मा, महामंत्री प्रवीण संधू, सागर गोयल, पार्षद विवेक चौधरी जिला मंत्री सतीश सैनी, पार्षद राकेश गर्ग, हरिश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सनी नारंग, योगी रोड वरुण त्यागी वीरेंद्र सैनी भाजपा में शामिल होने वालों में रवि सैनी, पदम सिंह सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं सैकड़ो कार्यकर्ता सामिल हुए है।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर