चुनावी रण::कांग्रेस एवं भाजपा के पदाधिकारीयो और सेकड़ो कार्येकर्ताओ ने पार्टी छोड़कर उमेश कुमार को दिया अपना समर्थन
![]()
कांग्रेस एवं भाजपा के पदाधिकारीयो और सेकड़ो कार्येकर्ताओ ने पार्टी छोड़कर उमेश कुमार को दिया अपना समर्थन
तहलका वन् न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । हरिद्वार लोकसभा निर्दलीय सांसद प्रत्याशी के रूप में उमेश कुमार का काफिला लगातार बढ़ रहा है ऐसे में अब उमेश कुमार का टारगेट भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर है इसी कड़ी में आज उमेश कुमार के समर्थन में कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारीयो ने कांग्रेस और भाजपा छोड़कर अपना समर्थन दिया है अमित कुमार उर्फ बिट्टू जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ,सागर शर्मा जिला महासचिव युवा कांग्रेस, अजय गुप्ता, ठाकुर उपेंद्र, सोनू शर्मा, सोनीत पूर्व प्रधान आदि के द्वारा कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर उमेश कुमार को अपना समर्थन देने का काम किया गया है तो वही उमेश कुमार ने भी कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को अपने कैंप ऑफिस रुड़की पर स्वागत किया तो वही उमेश कुमार ने भाजपा को भी झटका देते हुए अभिषेक चौहान युवा मंडल अध्यक्ष भाजपा , उप प्रधान डॉ सत्यपाल चौहान बुधवा शहीद , नवनीत चौहान, जोगिंदर चौहान, संदीप सैनी ,सुनील सैनी आदि ने भाजपा के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया यही नहीं भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान के द्वारा अपनी गाड़ी पर लगी भाजपा की झंडे को उतार कर उमेश कुमार की झड़ी में तब्दील कर दिया गया कांग्रेस के और भाजपा के युवा नेताओं ने उमेश कुमार को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उमेश कुमार ही एक ऐसा नेता है जो अब हरिद्वार बचाने में सबसे आगे है उमेश कुमार ही सब की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं वह युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 24 घंटे चल रहे हैं और आने वाले समय में हरिद्वार से बेरोजगारी को दूर करने में उमेश कुमार एक सच्चे नेता साबित होंगे इसलिए हम लोगों ने उमेश कुमार को अपना समर्थन दिया है ।

पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
उमेश कुमार–प्रणव सिंह विवाद पर 36 बिरादरी एकजुट, कहा – “टकराव नहीं, शांति चाहिए”
होली व रमजान को लेकर रुड़की में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दिया सौहार्द का संदेश
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार बेनकाब,भारी मात्रा में नशीली सामग्री बरामद,संचालक शुभम सैनी गिरफ्तार
भगवानपुर बहादराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, नागल पलुनी निवासी राइडर सावन की मौत