अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर मां बेटे गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर,,,
![]()
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर मां बेटे गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर,,,
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
धनौरी। कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरी पुलिस चौकी के क्षेत्र धनोरा तेलीवाला मार्ग पर बिजली घर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक महिला व उसके पुत्र को गंभीर घायल हो गये राहगीरों द्वारा दोनों घायलों को पास में ही स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूबी पत्नी अफजल निवासी तेलीवाला उर्फ शिवदासपुर अपने बेटे को साथ लेकर बाइक द्वारा रुड़की की तरफ जा रही थी जैसे ही मोटरसाइकिल धनौरी बिजली घर के समीप पहुंची तो पीछे से लोहे से भरे आ रहे ट्रक में अनियंत्रित होकर बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार मां बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।धनौरी चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया है कि तेलीवाला मार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर दोनो घायल माँ बेटे को हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है और ट्रक को कब्जे में ले लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है अभी घायलों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है जैसे ही तहरीर आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर