कलियर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया है।
कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया है चेतक पुलिस कर्मियों द्वारा रात्रि मे कलियर चौक धनोरी रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग अभियान के दौरान धनौरी की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को रोक कर पूछताछ की और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ है गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जुबेर पुत्र इमरान निवासी झोझों वाली मस्जिद कलियर बताया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकरण न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी,उप निरीक्षक विनोद गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान, होमगार्ड सलीम आदि शामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित