स्वामी दयानंद सरस्वती कॉलेज का मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन
![]()
स्वामी दयानंद सरस्वती कॉलेज का मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । क्षेत्र के कोटा गाँव मार्ग पर स्वामी दयानंद सरस्वती कॉलेज मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है।कॉलेज में अभी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के होनहार और जरुरतमंद गरीब छात्र-छात्राओं को फ्री में शिक्षा दी जाएगी। और छात्र छात्राओं के लिए हॉस्टल की भी सुविधा फ्री में दी जाएगी और साथ ही बच्चो का मनबोल बढ़ाने के लिए कॉलेज के प्राचार्य पढ़ाई के साथ साथ खेल पर भी विशेष ध्यान रखेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप मे पहुचे स्वामी दयानंद सरस्वती कॉलेज का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उद्घाटन किया और इस दौरान उद्घाटन समारोह में पहुंचे संतो ने मंत्रों उच्चारण के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार और जरूरतमंद छात्र छात्राओं को फ्री में शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कॉलेजो से शिक्षा से वांछित बच्चो को स्कूल में पढ़ने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावन छात्र छात्राओं की कमी नहीं है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर उन्होंने के कारण ऐसे प्रतिभावान बच्चे शिक्षा व खेल कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने से वंचित रहे जाते है। कॉलेज ऐसे बच्चों को क्षेत्र में स्थापित किए गए इस कॉलेज से निशुल्क शिक्षा व खेल कूद के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का काम करेगा।
स्वामी दयानंद सरस्वती कॉलेज के प्रधानाचार्य ग्रीश उनियाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर खोले गए ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेज मे अभी कक्षा एक से आठ तक के बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जायेगा उसके बाद कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं को सीबीएसई मीडियम के तहत शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा कॉलेज परिसर में अभी 75 छात्र और 75 छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए गए हैं
जिससे शिक्षा से वंचित और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ऐसे बच्चो को तलाश कर उनको सीबीएसई माध्यम के अनुसार शिक्षित करने का कार्य किया जायेगा। प्रतिभावान छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण करके देश का नाम रोशन करेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान साक्षात कर्ता नंदा (ट्रस्टी स्वामी दयानंद आश्रम ऋषिकेश), शिला बालाजी, स्वामी हंसा नंदा, सनी रामानंद, पूर्व प्रधान शीशपाल, बसंत खारे, रतन मणि बर्थवाल, प्रधान कलीराम, गजेंद्र सैनी, तेजवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर