ब्रेकिंग :: मामूली झगड़े मे एक दोस्त ने दोस्त का किया चाकू मारकर कत्ल
![]()
ब्रेकिंग ::दोस्त ने दोस्त का किया चाकू मारकर कत्ल
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम पार्किंग में आपसी मामूली मनमुटाव को लेकर दोस्तों ने अपने एक दोस्त को चाकू मारकर कत्ल कर दिया है बताया जा रहा है कि सभी दोस्त पार्किंग में खड़े थे तभी दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया झगड़ा बढ़ने पर पहले मृतक के साथ मारपीट की और उसके बाद उन्होंने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची कलियर पुलिस ने घायल को सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवा दिया जहां पर डॉक्टर ने घायल को मृतक घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरि में रखवा कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोस्तों की आपसी लड़ाई प्रेम प्रसंग को लेकर थी जो अब हत्या में बदल गई है।
कलियर थाना एसएसआई आमिर खान ने बताया है कि काशिफ उम्र 22 वर्ष पुत्र उम्मीद निवासी पिरान कलियर को चाकू मारकर घायल की सूचना मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरि मे रखवा दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड