कलियर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के तहत तीन आरोपीयो को कटान मे इस्तेमाल उकरण सहित किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट के तहत तीन आरोपीयो को कटान मे इस्तेमाल उकरण सहित किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के एक घर में छापा मारकर भैंस वंशीय पशु क्रूरता के तहत कटान करने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कटान में इस्तेमाल उपकरण व 50 किलो मांस बरामद किया है। बरामद मांस को नष्ट कर दिया है।
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया है कि थाना क्षेत्र के कलियर कस्बे में कुछ लोग अपने घर में भैंस वंशीय कटान कर रहे हैं सूचना के आधार पर पुलिस ने कलियर कस्बे के एक घर पर छापा मार कर वहां पर खुले में भैंस वंशीय कटान किया जा रहा था और वहा पर अवशेषों को भी खुले में गिराया रहा था जिससे वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कटान में इस्तेमाल उपकरण व 50 किलो मांस बरामद किया गया है गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मुन्ना पुत्र शाहनवाज निवासी कुरैशी मोहल्ला वार्ड नंबर 1 कस्बा व थाना पिरान कलियर,मुराद अली पुत्र हाशिम अली निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार, असलम पुत्र इर्तज़ा निवासी मोहल्ला कुरैशियां कस्बा वे थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कलियर बताया है।
पुलिस टीम मे कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज,उप निरीक्षक भानु प्रताप, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान,होमग्रार्ड अंकित कुमार आदि सामिल रहे।

“महाराष्ट्र से दिल्ली तक पीछा… आखिरकार दबोचा गया दरिंदा”
उत्तराखंड में कल स्कूल-कॉलेज बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश,प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक,खबर विस्तार से पढ़े
हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार
तेजतर्रार रुड़की CO नताशा सिंह को भावभीनी विदाई, अब संभालेंगी CID देहरादून की जिम्मेदारी