May 22, 2025 12:36:13 pm

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा का प्रथम बार रामनगर आगमन पर भव्य स्वागत

Loading

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा का प्रथम बार रामनगर आगमन पर भव्य स्वागत

तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

रामनगर (सलीम अहमद) ऑल इडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फैडरेशन की मीटिंग नगर पालिका स्तिथ ग्रीन वैली में आयोजित की गई जिसमे बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी का रामनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया साथ ही नगर अध्यक्ष समीम दुर्रानी की अध्यक्षता में आगामी 1-1-2024से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओ द्वारा देश व्यापी हड़ताल के लिए योजना बनाई व ज्ञापन एस.डी.एम राहुल शाह को सौंपा। मीटिंग का संचालन मुख्य रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत द्वारा किया गया। इसी के चलते एक ज्ञापन खाद्य पूर्ति निरीक्षक दीप चन्द्र बेलवाल एवं वरिष्ठ विपणन अधिकारी रामनगर जिला नैनीताल को सौंपा जिसमे लिखा है कि कई वर्षो से विक्रेताओं द्वारा मानदेय (न्यूनतम आय गारंटी) दिए जाने की मांग की जा रही है जिसे सरकार और केंद्र खाद्य मंत्रालय (विभाग) द्वारा हमेशा अनदेखा किया गया है शीघ्र विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने की व्यवस्था की जाए साथ ही कोरोना काल में वितरित किए गए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की लंबित धनराशि का भुक्तान शीघ्र किया जाए मानदेय का प्रस्ताव तैयार होने तक खाद्य सुरक्षा योजना का वर्तमान में लाभांश व भाड़े की धनराशि को प्रतिमाह नियमित रूप से अन्य कर्मचारियो की भारी सस्ता गल्ला विक्रताओ के खाते में तुरंत भुक्तान किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया इस पर प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी विक्रताओं को एकजुट होकर मानदेय के लिए लड़ाई लड़नी होगी सरकार को हमारे बारे में भी कुछ सोचना चाहिए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की इस देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाना ही होगा। नगर अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने कहा कि अब हमे आपसी मन मुटाव को दूर रख कर मानदेय के लिए एक साथ पुरजोर कोशिश करनी होगी जिससे सभी विक्रेताओं का भला होगा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेवाधार बृजवासी, जिला अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कुंदन शर्मा, नगर अध्यक्ष समीम दुर्रानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत,सोबन सिंह, कुशल सिंह नेगी,मोहन सिंह बिष्ट,हेम चंद्र त्रिपाठी, पुरन चंद्र पांडेय, सुंदर लाल ,मंगतराम, रमेश चंद्र आर्य, राजकुमार शर्मा, नानक सिंह, मोहित टम्टा, केवलानंद पाठक, सुरेंद्र सिंह, हामिद मुस्तफा, राजकुमार ,शकील अहमद, नवीन पपने, रवि मेहरा, विपिन कुमार अग्रवाल,अभिषेक, भुवन चंद्र उपाध्याय ,हरूली देवी, सुरेश चंद्र, महेश चन्द्र,सुरेंद्र सिंह बिष्ट, लीलाधर जोशी, ताराचंद्र बेलवाल, मसूद खान, चरण सिंह ,सोबन सिंह, पत्रकार मुकेश छीम्वाल, विजय सिंह,अजय बिष्ट,विजय सिंह कश्यप ,मुमताज खान अली ,अनिल कुमार, कृष्ण कुमार ,आबिद आदि मौजूद रहे