कामयाबी:: 5.68 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
कामयाबी:: 5.68 ग्राम अवैध स्मेक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत हरिद्वार एसएसपी के आदेशअनुसार थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ स्मेक,नशीली दवाइयां,अवैध शराब,चरस के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान दरगाह किल्कीली साहब के पास से एक नशा तस्कर वसीम पुत्र रईस निवासी झोझो वाला मोहल्ला वार्ड नंबर 4 कलियर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5,68 ग्राम अवैध स्मेक बरामद की गई है गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी,कांस्टेबल प्रकाश मनराल, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान आदि शामिल रहे हैं

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित