एक करोड़ रुपए की स्मेक के साथ तीन नशा तस्कर बाईक सहित गिरफ्तार
![]()
एक करोड़ रुपए की स्मेक के साथ तीन नशा तस्कर बाईक सहित गिरफ्तार
*तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो*
नैनीताल । जनपद नैनीताल पुलिस ने तीन नशा तस्करों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की स्मेक बरामद कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है

नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देशन में नैनीताल जनपद में नशा विरोधी अभियान लगातार चलाए जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान नैनीताल पुलिस एवं एएनटीएफ सयुक्त टीम द्वारा सुभाष नगर बेरियर लालकुआ के पास चेकिंग अभियान के दौरान सामने से बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए पुलिस ने तीनों को रोकने का इशारा किया पर बाइक चला रहे युवक ने बाइक वापस मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे तभी उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने दौड़कर पड़कर तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 75 ग्राम अवैध स्नेक बरामद हुई है ।जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है पुलिस द्वारा तीनों आरोपीयो से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुमका आनंदपुरी एवं अर्जुन पांडे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पांडे निवासी आजाद नगर जिला बरेली बताया है।जबकि तीसरे ने अपना नाम रविंद्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलना बागपत उत्तर प्रदेश बताया पुलिस द्वारा पूछताछ पर जानकारी प्राप्त हुई है कि रविंदर सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार यूपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और वह नशा विरोधी मामल को भी अंजाम देता है।तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।और घटना में शामिल स्प्लेंडर प्लस बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम को अशोक कुमार डीजीपी उत्तराखंड महोदय द्वारा 25000/- व SSP Nainital महोदय द्वारा 2500/- रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की गई।
पुलिस टीम मे श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ,उप निरीक्षक गौरव जोशी,कांस्टेबल दयाल नाथ, चन्द्र शेखर, अशोक कम्बोज, भानु प्रताप, दिनेश नगरकोटी आदि सामिल रहे।

संसारपुर में हजरत रियाज खान व हजरत इब्राहिम रहमतुल्ला अलैहि का सालाना उर्स अकीदत के साथ सम्पन्न, दूर-दराज़ से पहुंचे जायरीन
हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर