मानको के विपरीत छोटा गया साउंड सिस्टम का ठेका, दरगाह प्रबंधक पर गोलमाल का आरोप,पत्र सौपकर ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की शिकायत
![]()
मानको के विपरीत छोटा गया साउंड सिस्टम का ठेका, दरगाह प्रबंधक पर गोलमाल का आरोप,पत्र सौपकर ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की शिकायत
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो

पिरान कलियर । कलियर दरगाह मे आये दिन भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। मामला दरगाह साबिर पाक के 755 वे सालाना उर्स (मेले) का साउंड ठेका चर्चाओं में है। कलियर उर्स में साउंड ठेके को लेकर एक साउंड ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को पत्र शॉप कर कहां है कि मेरे द्वारा ठेके की शर्तों के अनुसार 10000 रुपये की एफडीआर और कोटेशन को दरगाह कार्यालय में जमा किया हुआ है।लेकिन साउंड का ठेका बिना सूचना दिए ही दरगाह प्रबंधक की मिलीभगत से गोलमाल कर अपने परिचित को दे दिया है। जिसकी शिकायत साउंड ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को लिखित में की है।वही शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।साउंड ठेकेदार ने कहा कि दरगाह के कुटेशन आमंत्रण सूचना पन्नक 2635 में साफ-साफ लिखा है कि जो सज्जन / फर्म उक्त कार्य करने के इच्छुक हो वह उक्त कार्य का नाम लिखा होना आवश्यक है। कोटेशन, कोटेशनदाताओं एवं उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधियों के समक्ष वक्फ दरगाह पिरान कलियर के कार्यालय में दिनांक 01.09.2023 को अपराहन 2.00 बजे खोले जायेगे।वही ठेकेदार ने बताया कि दरगाह प्रबंधक ने कोटेशन जमा करने के लिए दरगाह कार्यालय में सील लगाकर बॉक्स तक नहीं रखा है और नाही 01-09- 2023 को कोटेशनदाताओ के सामने कोटेशन खोला गया है।एक ठेकेदार का कहना है कि दरगाह प्रबंधक ने अपने परिचित को ठेका देने को लेकर वक्फ कार्यालय में ना खोलकर किसी अन्य जगह खोला गया है।वही साउंड ठेकेदार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से शिकायती पत्र में साउंड ठेके को निरस्त कर दोबारा से कराने की मांग कि है।उन्होंने कहा है कि क्या शर्ते सिर्फ कागजों में लिखने के लिये है जो दरगाह प्रबंधक ने अपनी लिखी शर्तो का ही उलंघन किया है या इस ठेके में मोटी रकम का खेल हुआ है ये तो उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही पता चलेगा।


कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत