मेवात के नूह व गुरुग्राम में इमाम का कत्ल अफशोसनाक,हरियाणा सरकार नाकाम,पीएम मोदी ले मामले पर संज्ञान, शाही इमाम पंजाब
![]()
मेवात के नूह व गुरुग्राम में इमाम का कत्ल,अफशोसनाक,हरियाणा सरकार नाकाम,पीएम मोदी ले मामले पर संज्ञान, शाही इमाम पंजाब
Tahalka1news bureau
लुधियाना । हरियाणा के नूह व गुरुग्राम में हुई संप्रदायक हिंसा की निंदा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम मे शामिल रही मजलिस अहरार पार्टी के अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने इसे राज्य की खट्टर सरकार की नाकामी बताया है। शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि बीते दो दिनों से हरियाणा में जो कुछ भी हुआ है उससे इंसानियत का सिर शर्म से झुक गया है। शरारती तत्वों ने जो गुंडागर्दी का नंगा नाच खेला है वो भारत की एकता और भाईचारे के खिलाफ एक साजिश है। शाही इमाम ने कहा कि नूह के बाद गुरुग्राम में एक मस्जिद के इमाम का कत्ल शर्मनाक हरकत है। दंगाइयों का अकेले इमाम पर हमला जहां कायरता की निशानी है वहीं गुरुग्राम जिला प्रशासन की पोल खुल गई है जो कि राज्य के हालात को देखते हुए भी अपने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नहीं कर सका। शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि हम हरियाणा के सभी धर्मो के लोगों से अपील करते हैं कि वो शांति बनाए रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि भाईचारा मजबूत करके नफरत का बीज बोने की कोशिश कर रहे शरारती तत्वों की साजिश को नाकाम बनाए। शाही इमाम ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी से अपील करते हैं कि हरियाणा में हुई हिंसा पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दंगा करने और करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई करवाएं और राज्य सरकार से भी जवाब तलब करें। शाही इमाम ने कहा कि कत्ल होने वाले इमाम और दंगे में मारे गये लोगो को नुकसान के तोर एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाए। ताकि इनका व इनके परिवार का भरण इनका परिवार का भरण पोषण हो सके
वही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से मुलाकात कर शाही इमाम पंजाब के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना में स्थित शाही इमाम पंजाब के कार्यालय से मुहम्मद मुस्तकीम अहरार ने बताया कि हरियाणा की हिंसा और गुरु ग्राम में मस्जिद के इमाम के कत्ल व केंद्री मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा कादियानियों के हक में दिए गए बयान जैसे सभी मुद्दों को लेकर 5 अगस्त को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार इकबाल सिंह लालपुरा से शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी मिलेंगे और उन्हे ज्ञापन भी देंगे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप