कामयाबी:: कलियर पुलिस ने 3.58 ग्राम स्मेक सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
![]()
कामयाबी:: कलियर पुलिस ने 3.58 ग्राम स्मेक सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद हरिद्वार कलियर थाना क्षेत्र में द्वारा लगातार अवैध शराब, चरस, गांजा आदि की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों में लिप्ट तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।इसी के मद्देनजर कलियर थाना पुलिस ने काफी समय से नशा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.58 ग्राम स्मैक बरामद की है ।कलियर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया है कि एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के आदेशाअनुसार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी चांद साबरी कॉलोनी पिरान कलियर में एक आरोपी स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिफाकत पुत्र स्वर्गीय नूर हसन निवासी वार्ड नंबर 9 मुकरपुर पिरान कलियर बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उक्त आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली, उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी, मुख्य आरक्षीी इलियास अली, भीम दत्त आदि शामिल रहे।

साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप